खेकड़ा: नूरपुर मुजबिदा खेकड़ा से सार्वजनिक स्थान पर जुआ व सट्टा खेलते समय 1 आरोपी गिरफ्तार, नगदी, ताश के पत्ते व 2 बाइक बरामद
Khekada, Bagpat | Sep 23, 2025 मीडिया सैल बागपत ने मंगलवार शाम करीब 4 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि सार्वजनिक स्थान पर जुआ व सट्टा खेलते समय एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सुशील पुत्र कलीराम निवासी नूरपुर मुजबिदा खेकड़ा के कब्जे से ₹600 नगद, 52 ताश के पत्ते, घटना स्थल से 2 मोटरसाइकिल बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना खेकड़ा पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।