फाहरी में ग्रामीण सेवा शिविर पहुंचे विधायक सुखवंत सिंह, सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फाहरी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में विधायक सुखवंत सिंह ने सहभागिता कर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं, सुझावों एवं स्थानीय आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को जनहित के कार्यों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिविर के बाद विधायक सुखवंत सिंह ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फाहरी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक में भी भाग लिया। बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।
इस अवसर पर विधायक ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश देते हुए "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए वृक्षारोपण एवं उनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।
Alwar, Alwar | Jul 8, 2026