जलेसर: थाना क्षेत्र जलेसर में आपसी विवाद के बाद पति ने की पत्नी से मारपीट, पत्नी ने थाने में दी लिखित शिकायत
Jalesar, Etah | Jan 28, 2024 आपसी विवाद के बाद पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद पत्नी हर्षलता थाना जलेसर पहुंची, जहां पर उन्होंने पूरे मामले की एक लिखित शिकायत दी है। थाना जलेसर प्रभारी अमित कुमार तोमर ने कहा कि मेडिकल के बाद इस पूरे मामले पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं पत्नी को मेडिकल के लिए एटा कॉलेज मेडिकल भेजा गया।