करपी: जनता की शिकायत पर BDO करपी ने शांतिपुरम पहुंचकर रितिका ट्रेडर्स का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Karpi, Arwal | Mar 15, 2024 जनता की शिकायत पर करपी BDO राजीव कुमार सिन्हा ने शांतिपुरम पहुंचकर रितिका ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। BDO के द्वारा विभिन्न तरह के कागजातों की जांच की गई। BDO ने गोदाम में पड़ी सीमेंट के साथ-साथ विभिन्न सामग्रियों की जांच की व ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री देने के निर्देश दिए। निरीक्षण होते देख कई दुकानदार दुकान का शटर गिराकर भाग खड़े हुए।