करपी: कुदरासी आनंदपुर आहर पईन सिंचाई योजना के जीर्णोद्धार कार्य का विधायक बागी कुमार वर्मा ने किया शिलान्यास
Karpi, Arwal | Mar 13, 2024 लधु जल संसाधन विभाग के द्वारा 3 करोड़ 12लाख 18 हजार 9 नौ सौ 77 रुपए के लागत से कुदरासी आनंदपुर आहर पईन का जीर्णोद्वार कार्य का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक बागी कुमार वर्मा ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि किसानों के खेत में पानी पहुंचाने के लिए सरकार आहर पईन की उड़ाही कार्य कर रही है। जिससे हजारों एकड़ भूमि सिंचित होगी।