करपी: किंजर पुलिस एवं एलटीएफ ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अवैध शराब के विरुद्ध चलाया अभियान
Karpi, Arwal | Mar 14, 2024 पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किंजर पुलिस एवं एल टी एफ ने थाना क्षेत्र के नगला,किंजर मुसहरी,सबनपुरबद्धो,अतौला सहित विभिन्न गांवों में अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध अभियान चलाया। जिसमें हजारों लिटर जावा महुआ को मौके पर विनिष्ट किया। थाना अध्यक्ष राज कौशल ने बताया कि किंजर मुसहरी से 5 लिटर देशी शराब भी बरामद किया गया है। छापेमारी अभियान जारी रहेगा।