करपी: किंजर पुलिस ने गश्ती के दौरान दो पियक्कड़ों को किया गिरफतार
Karpi, Arwal | Mar 14, 2024 SH 69 मंगराहाट के समीप किंजर पुलिस ने गश्ती के दौरान दो पियक्कड़ों को शराब सेवन करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष राज कौशल ने बताया कि विहार में शराबबंदी कानून पूर्णतः लागू है। थाना क्षेत्र में शराब सेवन एवं बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गिरफ्तार दोनों युवकों को जेल भेजा जाएगा।