कन्नौज: शहर के बगिया फजल इमाम मोहल्ले में तेज धमाके से सहमे लोग, सामान के उड़ गए परखच्चे।
कन्नौज शहर में तेज धमाके की आवाज से लोग सहम गए। धमाका इतना जबरदस्त था की घर में रखे सामान के परखच्चे उड़ गए। धमके की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। तेज धमाके के कारणों का पता नही चल पाया है। शहर के बगिया फजल इमाम मोहल्ले में रहने वाले नीरज सिंह के मकान में यह धमाका हुआ है।