कन्नौज: शहर के फूलमती मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, हुई मां शैलपुत्री की पूजा
चैत्र नवरात्रि की आज से शुरुआत हो गई है। शहर के माता फूलमती मंदिर में भक्तों की भीड़ पूजा अर्चना करने पहुंची। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मंदिर पुजारी शिखर मिश्रा ने नवरात्रि से जुड़ी जानकारी साझा की है।