रायडीह: सर्वाधिक बोली लगाकर जीतू नायक ने सिलम बाजार का संचालन अधिकार हासिल किया।
Raidih, Gumla | Jul 5, 2026 रायडीह प्रखंड अंतर्गत राजस्व ग्राम सिलम में रविवार को परंपरागत ग्राम प्रधान भउला उरांव की अध्यक्षता में सिलम पुराना बाजार टाड़ परिसर में पेशा कानून के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में आगामी एक वर्ष के लिए सिलम साप्ताहिक बाजार के संचालन हेतु खुली बोली प्रक्रिया संपन्न हुई।