उदवंत नगर: पीरो थाना क्षेत्र से लड़की भगाने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा
लड़की भगाने के मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि नीमा गांव निवासी विशाल कुमार के विरुद्ध नीमा गांव के ही एक व्यक्ति विशेष द्वारा लड़की भगाने के सम्बंध बीते 25 मई को लिखित शिकायत किया गया था। जांच के क्रम आरोपी विशाल को गुप्त सूचना पर पिरो थाना क्षेत्र से सकुशल उदवंतनगर पुलिस ने लड़की व लड़के को पकड़ा।