केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने भिण्ड विधायक श्री कुशवाह के दिवंगत पुत्र के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भिण्ड विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह के निवास पहुंचकर उनके दिवंगत पुत्र स्वर्गीय श्री पुष्पेन्द्र सिंह कुशवाह के निधन पर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने विधायक श्री कुशवाह के स्वर्गीय पुत्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और इस दुःखद घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। स्वर्गीय श्री पुष्पेन्द्र कुशवाह का गंभीर बीमारी के कारण दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को असामयिक निधन हो गया था।
इस दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शोकाकुल परिजनों से भेंटकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में इस गहरे आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Jyotiraditya M Scindia
#भिण्ड
#Bhind
Bhind, Madhya Pradesh | Nov 11, 2026