मऊगंज: साइकिल चलाकर कर्मचारियों संग कलेक्ट्रेट पहुंचे मऊगंज कलेक्टर, पर्यावरण संरक्षण व फिट रहने का दिया संदेश
Mauganj, Rewa | Aug 5, 2025 मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन आज 5 अगस्त दिन मंगलवार को अपने सरकारी आवास से साइकिल चलाकर कर्मचारियों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे।कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि रीवा कमिश्नर बीएस जामोद द्वारा सम्भाग में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा साइकिल रैली निकालकर लोगो को सकारात्मक संदेश की दिशा में एक बड़ी पहल शुरू की है।