कुमारखंड: कुमारखंड से कांवरिया का पहला जत्था सावन में जलाभिषेक के लिए बाबा धाम रवाना
कुमारखंड प्रखंड के सिहपुर गढ़िया पंचायत और रामनगर महेश पंचायत से कांवरिया संघ के बैनर तले दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु कांवरिया का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। ये कांवरिया जत्था पहले सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल भरकर सोमवार को बाबा वैद्यनाथ धाम एवं बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे और जलाभिषेक करेंगे।