गोरखपुर: कैंट पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ₹5 लाख हड़पने वाले आरोपी को कचहरी बस स्टेशन से किया गिरफ्तार
नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक व्यक्ति से ₹5 लाख हड़पने के आरोपी मनीष यादव को कैंट पुलिस ने कचहरी बस स्टेशन के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया है। एसएसपी मीडिया से दी गई जानकारी के मुताबिक मनीष भागने के फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।