गोरखपुर: गोरखपुर यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग की मासिक पत्रिका 'साहित्य विमर्श' के 14वें संस्करण का कुलपति ने किया विमोचन
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका “साहित्य विमर्श” के 14वें संस्करण का विमोचन आज विश्वविद्यालय की कुलपति, प्रोफेसर पूनम टंडन के करकमलों द्वारा किया गया। यह विशेष संस्करण पिछले 12 महीनों की विभागीय गतिविधियों का एक संपूर्ण दस्तावेज है।