गोरखपुर: गोरखपुर के अटल आवासीय विद्यालय में आगामी सत्र में मंडल के 280 और बच्चों को मिलेगा प्रवेश
प्रदेश में श्रमिकों के पाल्यों तथा कोरोना से बेसहारा हुए बच्चों को उत्कृष्ट आवासीय व्यवस्था के तहत निशुल्क व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अटल आवासीय विद्यालय के रूप में योगी सरकार द्वारा की गई पहल रंग ला रही है। श्रमिकों के पाल्यों और कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों का जीवन संवारने वाले इस मुफ्त आवासीय विद्यालय में मडंल के 280 बच्चों का दाखिला होगा।