गोरखपुर: मिशन शक्ति फेस 5 के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया
मिशन शक्ति फेस 5 के तहत आज जिले के विभिन्न स्थानों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के उन इलाकों को चिन्हित किया गया। जहां महिलाओं का आवागमन ज्यादा होता है। इन इलाकों पर जाकर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया और 1090 और 112 नंबर हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी।