महोबा: कलेक्ट्रेट में उद्योग-व्यापार बंधु बैठक में सड़कों, जलापूर्ति और अवैध खनन पर दिए गए सख्त निर्देश
Mahoba, Mahoba | Apr 24, 2026 जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए खराब सड़कों की मरम्मत, जलापूर्ति सुधार और उपखनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। महोबा-कबरई मार्ग की मरम्मत हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देशित किया गया। समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।