हमीरपुर: गांजा तस्करी के, 13 साल 11 माह पुराने मामले में, दोषी को 10 माह से अधिक का कारावास व 5 हजार रू के अर्थदंड की दिलाई सजा
हमीरपुर मे गांजा तस्करी के 13 साल 11 माह पुराने मामले मे न्यायालय में फ़ैसला सुनते हुए अदालत ने दोषी को 10 माह से अधिक का कठोर कारावास व 5 हजार रूपए अर्थ दंड की सजा सुनाई है। दोषी के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम नाजायज सूखा गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। दोषसिद्ध पाये जाने पर दोषी नारायण लोधी को 10 माह से अधिक की सजा व 5,000 रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।