लोहरदगा: नया नगर भवन में BLO व सुपरवाइजरों को मिला SIR का प्रशिक्षण, मतदाता सत्यापन में शत-प्रतिशत सटीकता सुनिश्चित करने पर जोर।
लोहरदगा के नया नगर भवन में बुधवार दोपहर 12 बजे विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम के तहत सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने की। प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग का कार्य 15 जून 2026 तक हर हाल में पूरा किया जाए।