सहाड़ा: गणेशपुरा के समीप दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
गंगापुर निवासी पूरण मंगलवार को शाम 5:00 के करीब गंगापुर से गणेशपुरा की ओर जा रहा था इसी दौरान सामने की ओर से आई एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गिरकर घायल हो गया घायल को वहां मौजूद अन्य राहगीरों की मदद से निजी साधन की सहायता से गंगापुर अस्पताल पहुंचाया जहां से घायल को उपचार हेतु 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया|