कालपी: कालपी में सूर्यांश यादव ने सीबीएसई बोर्ड में 92% अंक पाकर गौरवशाली स्थान हासिल किया
Kalpi, Jalaun | Apr 18, 2026 कालपी से शनिवार की शाम करीब 5 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में फातिमा माता स्कूल के छात्र सूर्यांश यादव ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विजय सिंह यादव के पुत्र सूर्यांश की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।