शिवपुरी नगर: करई में अंतरजातीय विवाह करने पर गांव के कुछ लोगों ने दंपति के साथ की मारपीट व झोपड़ी में लगाई आग, कलेक्टर से की शिकायत
शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के करई में अंतरजातीय लव मैरिज करने से भड़के एक समाज के लोगों ने प्रेमी जोड़े के घर में घुसकर मारपीट कर दी। हमलावर इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने घर में तोड़फोड़ करते हुए झोपडी को आग के हवाले कर दिया। पुलिस में सुनवाई न होने के बाद आज प्रेमी जोड़े जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से इसकी शिकायत दर्ज कराई हैं।