वैशाली: हजारों श्रद्धालु ने बाबा मखदूम साहब की मजार में चढ़ाई चादर, धूमधाम से मनाया गया उर्स ।
मंसूरपुर स्थित बाबा मखदूम साहब के सालाना उर्स की शुरुआत सोमवार को शिद्दत के साथ हजारों की संख्या में जायरीनों ने अकीदत कर बाबा के मजार पर चादरपोशी की। बाबा मखदूम साहब कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि मजार में हर मजहब के श्रद्धालु आते हैं । सभी यहां आकर धर्म एकता का परिचय देकर दुआ मांगते हैं । उन्होंने कहा कि बाबा मखदूम साहब एकता का प्रतीक हैं ।