सेन्हा: सेन्हा थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस में सीओ ने जमीन के विवादों का किया निष्पादन, ग्रामीणों को मिला त्वरित न्याय
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना परिसर में बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई सीओ मोदस्सर नजर मंसूरी ने की। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सेन्हा थाना क्षेत्र में जमीन से जुड़े विवादों का मौके पर ही समाधान करना था।