सेन्हा: एकागुड़ी में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन हनुमानजी का नगर भ्रमण संपन्न, गाजे-बाजे और भक्तों की भीड़ रही मौजूद
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत चितरी डांडू पंचायत स्थित एकागुड़ी में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का दूसरा दिन मंगलवार को धार्मिक श्रद्धा, वैदिक विधि-विधान और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मंगलवार शाम लगभग 4:30 बजे हनुमानजी की भव्य नगर यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई।