सेन्हा: सेन्हा पंचायत में आयोजित 'मन की बात' कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया
बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के सेन्हा पंचायत में रविवार दोपहर 2:30 बजे बूथ संख्या 43 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी और राष्ट्र की सेवा के साथ राष्ट्रीय विकास के लिए संकल्प लिया।