सेन्हा: सेन्हा एकागुड़ी में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ प्रारंभ
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत चितरी डांडू पंचायत के एकागुड़ी गांव में सोमवार सुबह लगभग 8:30 बजे कलश यात्रा के साथ नवनिर्मित हनुमान मंदिर का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन सनातन धर्मावलंबियों के सहयोग से किया जा रहा है। समारोह की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई।