घाघरा: गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने कतरी और मसरिया डैम घाघरा का किया निरीक्षण, नहर की मरम्मत का दिया निर्देश
Ghaghra, Gumla | Apr 29, 2026 गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने क्षेत्र के प्रमुख जल स्रोतों का निरीक्षण करते हुए कतरी डैम और मसरिया डैम घाघरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने शिवराजपुर के समीप स्थित उस नहर का जायजा लिया, जिसके माध्यम से डैम का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचता है।