इटावा: कोतवाली क्षेत्र में शराब की लत ने ली अधेड़ की जान, काजी पंप शराब ठेके के पास अचेत मिलने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम
Etawah, Etawah | Apr 13, 2026 कोतवाली क्षेत्र के काजी पेट्रोल पंप के पास रविवार शाम एक अधेड़ व्यक्ति नशे की हालात में पड़े होने की सूचना पर पुलिस ने उसे अज्ञात में जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां इलाज दौरान मंगलवार सुबह 8 बजे उसक मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज शुक्ला (45) पुत्र जगदीश नारायण, निवासी दक्षिणी पजाबा पुरबिया टोला के रूप में हुई है। स्वजन अनुसार पंकज शराब पीने के आदी थे।