पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत जगत नारायण रोड नंबर–1 सी में सोमवार दोपहर करीब एक बजे दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई। एक निजी एजेंसी के कलेक्शन एजेंट ओमप्रकाश कुमार से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 3.90 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित के अनुसार, वह रोज की तरह कलेक्शन के बाद राजेंद्र नगर आर्य कुमार रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में रुपये जमा कराने जा रहा था। इसी दौरान बदमाश