चूरू: चूरू में कुंभाराम आर्य किसान फाउंडेशन के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त, प्रधान दिपचन्द राहड की अध्यक्षता में कार्यक्रम
Churu, Churu | Oct 24, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे जानकारी के अनुसार कुंभाराम आर्य किसान फाउंडेशन राजस्थान के चूरू जिला कार्यकारिणी को लेकर कार्यक्रम चूरु पंचायत समिति प्रधान दीपचंद राहड की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने विचार विमर्श किया। वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश रणवा ने चेतराम सारण के नाम का प्रस्ताव रखा।