चूरू: पुराने आलोक सिनेमा हॉल की ढलान में टेम्पो और बाइक में हुई भिड़ंत, हादसे में एक युवक की हुई दर्दनाक मौत और 2 लोग हुए घायल
Churu, Churu | Oct 24, 2025 चूरू शहर के पुराने आलोक सिनेमा की ढलान में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके 2 साथी गम्भीर घायल हो गए। हादसे की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाइक व टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और बाइक सवार वार्ड संख्या 17 के 20 वर्षीय युवक साहिल की मौके पर मौत हो गई।