चूरू: चूरू विधायक हरलाल सहारण बने खिलाड़ी, गांव कड़वासर में वॉलीबॉल खेलते का वीडियो हुआ वायरल
Churu, Churu | Oct 24, 2025 चूरू विधायक हरलाल सहारण इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वजह है उनका एक वीडियो, जिसमें वे मैदान में खिलाड़ियों के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। सहारण ने ना केवल कोर्ट पर उतरकर खेला, बल्कि अपनी सटीक सर्विस और शानदार शॉट्स से दर्शकों की तालियां भी बटोरीं। वॉलीबॉल का पीछा करते हुए विधायक का जोश और खेलभावना देखने लायक थी।