सिरोही: सीबीएसई 12वीं परिणाम में सिरोही के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
Sirohi, Sirohi | May 13, 2026 सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में सिरोही जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। माउंट आबू की केंद्रीय विद्यालय की छात्रा संयम गोयर ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। संयम ने राजनीति विज्ञान में 98, इतिहास में 95, अंग्रेजी में 94, भूगोल में 94 तथा हिंदी में 89 अंक प्राप्त किए।