रघुराजनगर नगरी: रामपुर बाघेलान पुलिस ने नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति समेत अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार
सतना जिले की रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने एक नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके पति, सास और ननद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। टीआई संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि 21 वर्षीय शशि चौधरी का विवाह लगभग एक वर्ष पहले बहेलिया भाट निवासी राजेश चौधरी (23) से हुआ था।