राजगढ़: राजगढ में बस ऑपरेटर का अपहरण कर कुल्हाड़ी व डंडों से मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो दिन का पीसी रिमांड
Rajgarh, Churu | Apr 1, 2026 अनुसंधान अधिकारी कमलेश कुमार उप निरीक्षक ने बताया कि 25 मार्च 2026 को मांगला निवासी मुकेश कुमार (30) पुत्र विजय कुमार का बस स्टेड से अपहरण कर मारपीट के राजगढ थाने में दर्ज मामले में मुख्य आरोपी दीपक कुमार उर्फ कीकर सिंह पुत्र धनपत सिंह कुम्हार उम्र 28 साल निवासी लुटाणा मगनी पुलिस थाना राजगढ जिला चूरू को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।