बिसौली: बिसौली नगर में बिल्सी रोड पर पावर ट्रक ट्रैक्टर एजेंसी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल
जनपद बदायूँ के बिसौली नगर के बिल्सी रोड स्थित पावर ट्रक ट्रैक्टर एजेंसी के पास रविवार को 2 बजे करीब एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिपाल गुप्ता पुत्र रामोतार गुप्ता निवासी सिद्धपुर थाना बिसौली घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी बिसौली में भर्ती कराया।