मझोली में गुरु रविदास जी की यात्रा का भव्य आयोजन, धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सोलन। ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के मझोली गांव में प्रसिद्ध बलि साहब गड्ढा महाराज के पवित्र स्थान पर गुरु रविदास जी की यात्रा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया और पौधरोपण किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राजीव सैजल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ धर्मपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन मोहन मेहता, जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ यशपाल ठाकुर, भाजपा जिला सचिव सुनील कश्यप, पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन भीम सिंह, पूर्व कैंट बोर्ड चेयरमैन डगशाई चितरंजन स्याल, पूर्व कैंट बोर्ड सदस्य राकेश संधू, मझोली बूथ अध्यक्ष सुभाष कुमार, जिला सह-संयोजक रोहित चंदेल, विजय ठाकुर, ज्ञान चंद, सुरेंद्र स्याल, संजय कुमार पूर्व प्रधान सुल्तानपुर पंचायत, मोहित पराशर वार्ड पंच अंजी ग्राम पंचायत सुल्तानपुर ,रवींद्र बंसल पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य सोलन,सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान गुरु रविदास जी की यात्रा के साथ वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी भी पौधरोपण स्थल पर डाली गई। कार्यक्रम में पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि यह उनके लिए विशेष भावनात्मक और आध्यात्मिक क्षण है। उन्होंने बताया कि जब वे प्रदेश भाजपा की टीम की ओर से वाराणसी से पवित्र कलश लेने गए थे, तब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं उन्हें यह कलश सौंपा था। उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरे प्रदेश में विभिन्न स्थानों से होते हुए कसौली विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत तक पहुंचेगी, ताकि लोगों को गुरु रविदास जी के संदेश और सामाजिक समरसता की भावना से जोड़ा जा सके।
उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट करने और आपसी सद्भाव बढ़ाने के लिए प्रेरणा देती हैं।
डॉ. सैजल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ पर्यावरण संरक्षण को जोड़ना भी समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से यात्रा के दौरान पौधरोपण किया जा रहा है और लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इससे पहले ग्राम पंचायत चेवा में भी यात्रा का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां से इस अभियान की शुरुआत की गई। इसके बाद यात्रा ग्राम पंचायत सुल्तानपुर पहुंची और मझोली में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्थान पर पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में बलदेव सिंह ठाकुर,तीर्थ राम ठाकुर, सुरेंद्र सयाल,अरुणेश ठाकुर, सुनील कुमार, ज्ञान चंद, रमेश कुमार, नरेश कुमार, अमर सिंह, सेवा दास, मीरा देवी, मीना देवी, सुषमा देवी, वीरो देवी, मस्त राम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Solan, Solan | Aug 23, 2026