गारू: आधुनिक युग के मध्यांतर में पहुंच जाने के बाद भी बिजली और पानी के लिए तरस रहे हैं नीचे दोना ग्राम के ग्रामीण।
Garu, Latehar | Jul 11, 2026 नीचे दोना ग्राम लातेहार जिला के महुआडार प्रखंड अंतर्गत दुरूप ग्राम पंचायत में बसा अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति बहुल ग्राम है। ग्राम में नल जल योजना की जलमिनर बिजली के पोल तार ट्रांसफार्मर तो लगे हैं मगर सब बेकार पड़े हुए हैं। गांव में सिंचाई की व्यवस्था नहीं है। ग्रामीण वर्षा आधारित खेती पर आश्रित है। रोजगार के अभाव में ग्रामीण प्लान करते हैं।