सिरोही: राज्य सभा के लिए पुनिया को उम्मीदवार बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई
Sirohi, Sirohi | Jun 4, 2026 भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान से वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। सिरोही नगर में बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व मै कार्यकर्ताओं ने अहिंसा सर्कल पर आतिशबाजी कर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।