शनिवार 12:00 बजे यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा यातायात माह नवंबर के दृष्टिगत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ रैली निकाल कर लोगों को सड़क दुर्घटना से बचाव के बारे में जानकारी दी गई एवं यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया गया लोगों को नियमों का पालन कर दुर्घटना से बचने को कहा गया।