खरीक: अंभो का किशोर 21 दिनों से लापता, परिजन परेशान
खरीक थाना क्षेत्र के अंभो गांव से एक 16 वर्षीय किशोर पिछले 21 दिनों से लापता है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है और अनहोनी की आशंका सताने लगी है। मिली जानकारी के अनुसार, अंभो निवासी मन्नु सिंह का पुत्र आशीष कुमार 13 मार्च को बिना बताए घर से निकल गया था और तब से अब तक वापस नहीं लौटा है। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।