फुलवारी: पटना एम्स से इमरजेंसी दवा लेकर उड़ा ड्रोन, 10 मिनट में पहुंचा नौबतपुर अस्पताल
Phulwari, Patna | Oct 29, 2024 पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा देश में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए ड्रोन प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य सेवा संस्थानों में ड्रोन सेवा का शुभारंभ किया गया। मंगलवार दोपहर करीब 12:00 पटना एम्स से इमरजेंसी दवा लेकर ड्रोन महज 10 मिनट में नौबतपुर रेफरल अस्पताल पहुंचा। यह प्रोग्राम हफ्ते में तीन दिन चलेगा।