फुलवारी: पटना में राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा, बिहार में भ्रष्टाचार का यह आलम है कि बिना पैसे के कोई काम नहीं होता है
Phulwari, Patna | Oct 28, 2024 राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने सोमवार शाम करीब 4:00 बजे बिहार में भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर से बिहार सरकार को घेरने की कवायद की है। उन्होंने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार का यह आलम है कि बिना पैसे के कोई काम नहीं होता है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए में कोऑर्डिनेशन नहीं है और सीएम नीतीश कुमार भी अचेत पड़े हैं।