कोईलवर: कोईलवर छपरा फोरलेन राजापुर के समीप से अवैध बालू लदे 2 ट्रक को कोईलवर थाना पुलिस ने किया जप्त चालक फरार
कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर छपरा फोरलेन राजापुर के समीप से अवैध बालू लदे दो ट्रक को कोईलवर थाना पुलिस ने किया जप्त। वही पुलिस की गाड़ी देखकर दोनों अवैध बालू लोड ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। स्थानीय पुलिस तथा खनन विभाग के द्वारा आए दिन अवैध बालू लदे ट्रैकों को जप्त किया जाता है। उसके बाद भी लाल बालू का काला खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है।