कोईलवर: कुलहड़िया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स से बचने हेतु ग्रामीण सड़क से बालू लदे ट्रक ट्रैक्टरों अंधाधुन परिचालन का वीडियो वायरल
कुलहड़िया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स से बचने हेतु ग्रामीण सड़कों से बालू लदे ट्रक ट्रैक्टरों का रात्रि के अंधेरे में अंधाधुंध परिचालन का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सकड्डी जमालपुर रोड ग्रामीण सड़क पचैना का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुछ ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय थाना को सूचना देने की बात कही जा रही है।