कोईलवर: आरा पटना रोड मनभावन होटल मोड से ओवरलोड बालू लदे 6 ट्रक को कोईलवर थाना पुलिस एवं खनन विभाग के द्वारा किया गया जप्त
आरा पटना रोड मनभावन होटल मोड के समीप से कोईलवर थाना पुलिस एवं खनन विभाग के द्वारा संयुक्त छापेमारी में ओवरलोड बालू लदे 6 ट्रक को जप्त किया गया है ।पुलिस की गाड़ी देखकर सभी ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। उक्त जानकारी कोईलवर थाना अध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने देते हुए बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।