कोईलवर: मनभावन होटल मोड पर बालू के अवैध खनन और परिवहन पर नियंत्रण हेतु लगा बैरीयर कार्य शुरू होने से पहले हुआ ध्वस्त
आरा पटना रोड मनभावन होटल मोड पर बालू के अवैध खनन परिवहन तथा ओवरलोड पर नियंत्रण को लेकर लगा बैरियर कार्य शुरू होने से पहले ध्वस्त हो गया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बैरियर के लिए लगा लोहे का पोल ध्वस्त हो गया है। बता दे की कोईलवर थाना क्षेत्र के सोन नदी से अवैध बालू खनन एवं ढूलाई करने वालों पर नकेल कसने को लेकर यह बैरियर लगाया गया था।